shishu-mandir

बीजेपी ने बूथ वाइज तय किए पांच जनवरी तक के कार्यक्रम

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा:- भाजपा की कलौटा शक्तिकेन्द्र की बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने शिरकत की, जिसमे 12बूथ के कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों ने भागीदारी की बैठक में 25दिसंबर से 5 जनवरी तक बूथ प्रवास के कार्यक्रम तय किये गये | भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिये जुट जाने का आवाह्न किया।साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी आम जनता कि समस्याओं के समाधान के लिये हमेशा तत्पर रहे।बैठक मे खेती प्राथमिक स्वास्थ्य में चिकित्सक के साथ ही क्षेत्र मे कार्यरत एएनएम नहीं होने सहित अन्य समस्याओं को उठाया | खेती क्षेत्र में पेयजल,बिजली लाईनों का जगह जगह पर क्षतिग्रस्त होना तथा खेती मोटरमार्ग पर जगह जगह गड्ढे होने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया सहित अनेक समस्याओं से भाजपा जिलाध्यक्ष को अवगत कराया। बैठक मे भाजपा नेता सुभाष पांडे, महामंत्री मंडल प्रताप गैड़ा, जीवन लाल साह, मदन सिह बिष्ट, कैलाश पांडे, गोकुल पांडे, गोधन सिंह मेहरा, डीएन जोशी, देवीदत्त पाठक, गणेश उप्रेती, मदन लाल, हिम्मत सिंह, चदन सिंह, कैलाश पाठक, प्रकाश जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।