बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर की मुश्किलें बढ़ीं,पार्टी ने जारी किया नोटिस

अपनी ही सरकार की आलोचना कर लोनी विधानसभा से भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर अब मुश्किलों में फंस गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी…

n65721169217427882672356e8f201bab82c566ea84ccf866ccc547dd7d26d03fc117eed900d9ab0ca44605

अपनी ही सरकार की आलोचना कर लोनी विधानसभा से भाजपा अध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर अब मुश्किलों में फंस गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया है।


भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर लगातार सरकार की आलोचना कर रहे हैं जिससे पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात हो रहा है। यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसलिए उन्हें नोटिस भेज कर 7 दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है।


नंदकिशोर गुर्जर ने मीडिया से बातचीत में यह आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिकारी गुमराह कर रहे हैं और सरकारी खजाने को लगातार लूटा जा रहा है। उन्होंने यूपी के मुख्य सचिव पर तंत्र मंत्र का सहारा लेने का आरोप भी लगाया था और कहा था कि मुख्य सचिव ने महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) का दिमाग बांध दिया है।

अधिकारियों ने अयोध्या में जमीनें कब्जाई हैं और प्रदेश में गोहत्या बड़े पैमाने पर हो रही है।”
भाजपा विधायक को एक सम्मेलन में फटे कुर्ते में देखा गया था और आरोप लगाया गया था कि उनके कपड़े फाड़े गए हैं। लोनी में राम कलश यात्रा निकाल रही थी जिसमें महिलाओं को पुलिस रोकने की कोशिश कर रही थी और इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।


भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है।


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर भाजपा सरकार पर कटाक्ष भी किया था और कहा था कि अब पुलिस ने उनके ही विधायक के कपड़े फाड़ दिए। अखिलेश ने इसे भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बताया। साथ ही कहा कि भाजपा की पोल भाजपाई ही खोल रहे हैं।