BJP Mandal President Sanjay Bisht was welcomed grandly in Kosi Bazar
अल्मोड़ा, 21 जनवरी 2023- हवालबाग मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट का कोसी में भव्य स्वागत किया।
इस दौरान बाजार में स्वागत रैली निकाली और मिष्ठान वितरण किया । संजय ने सभी का आभार जताया और नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमान कैलाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अरविंद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल, पूर्व जिला महामंत्री महेश नयाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, विवेक मुस्यूनी, सुरेन्द्र मेहता, नवीन जोशी, सुनील बिष्ट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।