shishu-mandir

भाजपा की कार्यसमिति में लोकसभा चुनावों का खींचा खाका, पीएम की मन की बात सुनने के लिए बांटे रेडियो सैट

उत्तरा न्यूज डेस्क
5 Min Read

अल्मोड़ा:- भारतीय जनता पार्टी की अल्मोड़ा जिला कार्यसमिति की बैठक लमगड़ा ब्लाँक के जलना में आयोजित हुई| बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी केदार जोशी व लोकसभा प्रभारी दान सिंह रावत ने पदाधिकारियों के सम्मुख आगामी लेकसभा चुनावों में जीत के जरूरी बिंदुओं पर चर्चा की | हांलाकि इस कार्यक्रमों में जिले के चार में से कोई भी विधायक नहीं पहुंचे |


इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने किया व संचालन जिला महामंत्री रवि रौतेला एवं प्रेम शर्मा द्वारा किया गया|
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय व अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, अध्यक्ष राज्य सहकारी बैंक एवं लोकसभा प्रभारी दानसिंह रावत अध्यक्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, अध्यक्ष अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक ललित लटवाल प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडे लोकसभा पूर्णकालिक विस्तारक ऋषि कंडवाल पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा , रमेश बहुगुणा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा रवि रौतेला ने किया |


भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपरोक्त जनों का माल्यार्पण कर शाल उड़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को जीतने का आह्वान किया |


उन्होंने कहा कि आगामी 12 जनवरी से मार्च तक विविध कार्यक्रम होंगे जिस हेतु सभी मोर्चों के पदाधिकारी एकजुट हो जाएं|
उक्त बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने नमो एप की जानकारी दी और बताया कि इस एप द्वारा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली जा सकती है अपने द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रम के छाया चित्रों को इस एप के माध्यम से केंद्र तक भेजा जा सकता है|


अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के हित के लिए काम करना जानता है वर्तमान में जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसके माध्यम से विशेषता ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले वे हर किसान को सहयोग करेंगे|
उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान पूर्णकालिक ऋषि कंडवाल पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडे द्वारा भी अपने विचार रखे गए
अध्यक्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम व प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे प्रेरणा स्रोत हैं हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता सशक्त एवं सक्षम है और उन्हीं के प्रयासों से हम 2019 के चुनाव में विजयी होंगे उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से जो सड़कें नहीं बनी थी आज उनका चौड़ीकरण भी हो रहा है यह विकास है उन्होंने अपने विचारों में अटल आयुष्मान योजना पर भी प्रकाश डाला
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सहकारी बैंक एवं लोकसभा प्रभारी दान सिंह रावत ने बूथ जीता चुनाव जीता के नारे के साथ शुरुआत की कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हमें अपने बूथ को मजबूत करना होगा तभी हमें लोकसभा 2019 के चुनाव में विजय प्राप्त होगी |
उन्होंने जानकारी दी कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में दिनांक 2 मार्च को 11:00 बजे पूरे प्रदेश भर में बाइक रैली होगी आगामी समय में दीवार लेखन का कार्यक्रम जारी रखा जाएगा प्रत्येक बूथ पर सेल्फी विद कमल ली जाएगी दिनांक 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी आजीवन सहयोग निधि समर्पण के रूप में मनाएगी
उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष की संस्तुति पर दो जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए जिसमें रविंद्र खाती ताड़ीखेत से रामेश्वर गोयल रानीखेत को जिम्मेदारी दी गई |
उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने हेतु मंडल अध्यक्षों को रेडियो वितरित किए गए
उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान सह मीडिया प्रभारी लोक सभा राजीव गुररानी जी द्वारा डॉ मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिवस पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी लंबी आयु की कामना की गई
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य ता पूर्णकालिक राम सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा कैलाश गुर रानी अध्यक्ष महिला मंडल राधा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कल्पना बोरा, अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्मोड़ा किरण पंत, कुमाऊं संयोजिका महिला मोर्चा विमला रावत अध्यक्ष भाजयुमो अल्मोड़ा महेश नयाल, मंडल अध्यक्ष लमगड़ा हरीश कपकोटी मंडल अध्यक्ष भाजयुमो दीपक पांडे ,मंडल अध्यक्ष द्वाराहाट घनश्याम भट्ट, मंडल अध्यक्ष ताड़ी खेत ध्यान सिंह नेगी आनंद आनंद डंगवाल ,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद इरफान नगर मंत्री भाजपा रानीखेत विनोद आर्य, अजय वर्मा, संदीप श्रीवास्तव ,महेश्वर मेहरा, चंदन लाल टम्टा, पूनम पालीवाल,राजेंद्र सिंह जसवाल,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अल्मोड़ा
एवं शैलेंद्र शाह जिला मीडिया प्रभारी मौजूद थे |