Preparation meeting of BJP held in Hawalbagh Mandal under Bharat Sankalp Yatra
अल्मोड़ा, 25 नवंबर 2023- भारतीय जनता पार्टी मंडल हवालबाग में विकसित भारत संकल्प यात्रा(Bharat Sankalp Yatra) के तहत होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अध्यक्षता हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट द्वारा की गई, मंडल अध्यक्ष द्वारा सभी का स्वागत करते हुए मंडल में किए गए पार्टी के कार्यों की जानकारी दी।
बैठक में मुख्य वक्ता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला द्वारा अपनी बात रखते हुए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के विकास कार्यों को रथ यात्रा के तहत जानकारी देते हुए सरकार की योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा(Bharat Sankalp Yatra) सभी बूथों ग्राम सभाओं में जाएगी, जिसके तहत सभी लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों जन कल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताया जायेगा।
लाभार्थियों को आ रही समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी गई, और इस यात्रा के मकसद व केन्द्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं के बारे में बताया गया।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा(Bharat Sankalp Yatra) में लोगों को एकत्र करना, विकसित भारत का संकल्प लेना, लोगों कि स्वास्थ्य जांच करवाना, लोगों के सरकारी योजनाओं के फार्म भरवाना, साहित्य वितरण करना, व my bhart( माई भारत) पोर्टल पर युवाओ का पंजीकरण करवाना है, इन सभी कार्यक्रम को सफल बनाने को सभी को अपनी, अपनी तरफ से सहयोग देने पर जोर दिया।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ महेश नयाल का कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया,और वक्ताओं ने कहा कि इनको पंचायत सह संयोजक बनाए जाने से पार्टी को ग्रामीण क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।
बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री एव जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह बिष्ट,
मंडल महामंत्री सुंदर मटियानी व मनीष बिष्ट ने सयुक्त रूप से बैठक का संचालन किया।
बैठक में कुंदन कुमार बिष्ट, महेंद्र रावत, विनोद कनवाल, मनोज कनवाल, चन्दन रावत, विवेक मुस्यूनी, गोपाल रायल, अशोक बिष्ट, हेम कनवाल,सुनील नेगी,नरेंद्र बिष्ट, दीपक अधिकारी, दीपक नेगी, सरस्वती बिष्ट ,बालम मेहता समस्त कार्यकर्ता कार्यकर्ता मौजूद रहे।