सल्ट (अल्मोड़ा), 18 मार्च 2021
Almora– सल्ट विधानसभा उपचुनाव (salt by-election) की तैयारियों को भाजपा ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सल्ट सीट में एक बार फिर जीत दर्ज करने के लिए प्रदेश स्तर से लेकर जनपद स्तर तक कार्यकर्ता जुट गए है।
यह भी पढ़े….
Almora— बेस अस्पताल कॉलोनी में स्वास्थ्यकर्मी ने आधी रात काटा हंगामा
Almora- एसएसजे में आनलाइन कार्यशाला जारी, वक्ताओं ने कई विषयों पर दिए व्याख्यान
इसी क्रम में आज पोखरी में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रदेश के काबीना मंत्री यशपाल आर्या, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट द्वारा शिरकत की गई।
यह भी पढ़े….
Almora Breaking- फिर लौटा कोरोना (corona), अल्मोड़ा में 8 पॉजिटिव केस, 7 स्थानीय
Almora- सतीश को मिला अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार
इस दौरान सल्ट उपचुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सल्ट विधानसभा के घर-घर जाकर जनसम्पर्क अभियान को तेज कर दें।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सबका साथ सबका विश्वास की नीति एवं विकास कार्यों से पूर्णत सन्तुष्ट है और सल्ट सीट एक बार पुन: भाजपा की झोली में आयेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नारे कांग्रेस मुक्त भारत को सल्ट की जनता अपना भरपूर समर्थन देगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि पार्टी का प्रदेश नेतृत्व जिसको भी टिकट देगा, पार्टी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से उसे जिताने के लिए दिन-रात एक कर देंगे और जनता का आह्वान किया सल्ट विधानसभा के चुनाव में कमल के निशान का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजयी बनायें।
इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सल्ट उपचुनाव प्रभारी काबीना मंत्री यशपाल आर्य व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट को जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री दिनेश महरा, स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के बड़े भाई महेश जीना, डॉ. यशपाल रावत, महेश्वर मेहरा, नरेन्द्र भण्डारी, गिरीश कोटनाला, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गिरीश सत्यवली, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा हरी राम, मण्डल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, हरीश कोटिया, जिला महामंत्री महिला मोर्चा मंजू रावत, जिला मंत्री महिला मोर्चा पिंकी करगेती, मोहित नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सादर सिंह, हंसा नेगी, श्याम प्रसाद, केसर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।