shishu-mandir

भाजपा के जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों के साथ की बैठक,संगठन को मजबूत बनाने के लिए किया विचार विमर्श

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

यहां देखे वीडियो-क्या कहा जिलाध्यक्ष ने

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अल्मोड़ा के बीजेपी अध्यक्ष रवि रौतेला ने बुधवार को जिले के सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक का आयोजन कर संगठन की मजबूती ​पर विचार विमर्श किया। इस मौके पर 19 मंडल अध्यक्षों ने बैठक में भाग लेकर संगठन के मजबूती के लिए अपने विचार ​व्यक्त किए।

bjp 1 1

इस मौके पर अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना उनका पहला लक्ष्य है। इसमें मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों, पूर्व पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाया जा रहा है। संवाद का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

bjp 2

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल,मदन मेहरा, अरविंद बिष्ट, विपिन भट्ट,दीप भगत, अनिल साही सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी संगठन की मजबूती के लिए सदा सहयोग देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, ग्रामीण अल्मोड़ा ललित मेहता, हवालबाग के प्रकाश बिष्ट, स्याहीदेवी के देवेन्द्र बिष्ट,संजय डालाकोटी,प्रकाश भट्ट,गोपाल सिंह बिष्ट,राजेन्द्र सिंह राणा,जर्नाजन पांडे के अलावा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश नयाल, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, कुंदन चम्याल,देवेन्द्र बिष्ट,विपिन पाठक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और  9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..

आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व  न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|

यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर  uttranews  को सब्सक्राइब करें…….