bjp candidate rekha arya won
अल्मोड़ा, 11 मार्च 2022— सोमेश्वर सीट से भारी जीत दर्ज करने वाली भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या (bjp candidate rekha arya)ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनके मायके ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है।
रेखा आर्या ने कहा कि सोमेश्वर उनका मायका है और मायके की जनता ने दिखा दिया है कि मायके में बेटी और बेटे का समान अधिकार होता है। जीत के बाद सबसे पहले मीडिया से मुखातिब रेखा आर्या ने यह बयान दिया। सोमेश्वर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही रेखा आर्या ने लगातार तीसरी जीत हासिल की है। वह 2014, 2017 और 2022 में इस सीट से चुनाव जीत चुकी हैं।
रेखा(bjp candidate rekha Arya) का यह बयान काफी मायने रखता है। क्योंकि चुनावों में विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया था और काफी प्रचारित भी किया था। जिसमें बेटी के ससुराल और मायके के अधिकारों पर कई बाते कहीं गई। चुनावों के दौरान रेखा ने समझदारी से इस प्रकार के बयानों पर कोई तात्कालिक प्रतिक्रिया तो नहीं दी लेकिन जीत के बाद सबसे पहले कहा कि उन्हें मायके की जनता का प्यार हासिल है। इस बयान से रेखा ने एक संदेश भी दिया और अपनी बात भी कही।
इस विधान सभा से bjp candidate rekha Aryaने 26161 मत हासिल कर निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी को 5293 मतों के अंतर से पराजित किया। तीसरे स्थान पर यहां नोटा रहा जिसमें 1007 मत पड़े थे। बाकी सभी प्रत्याशी काफी पीछे रहे।