सोमेश्वर से भाजपा प्रत्याशी और उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री रेखा आर्या ने आज यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया हैं। उन्होने यहा पुराने कलैक्टेट स्थित में बने नामांकन कक्ष में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
रेखा आर्या ने नामांकन कराने के बाद कहा कि जनता दुबारा से भाजपा को सत्ता सौंपने जा रही हैं। कहा कि पिछले पांच वर्षो में सरकार ने चहुंमुखी विकास किया हैं। कहा कि कांग्रेस के नेता भी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर रहे है, आज ही कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा ज्वाइन की हैं। इस दौरान उनके साथ महेश नयाल और राजेंद्र सिंह कैड़ा मौजूद रहे।