shishu-mandir

बड़ी खबर— अल्मोड़ा व्यापार मंडल की तिथि घोषित, ढाई हजार से अधिक व्यापारी चुनेगे अपने प्रतिनिधि पढ़ें पूरी खबर

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से संबद्ध अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल के चुनाव तिथि की घोषणा हो गयी है। पांच जनवरी को व्यापार मंडल के लिए मतदान ​होगा।

saraswati-bal-vidya-niketan

चुनाव प्रक्रिया के आयोजन के लिए हेम चन्द्र पांडे को निर्वाचन अधिकारी और कैलाश छिमवाल को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 23 दिसंबर को सुबह 11 से दो बजे तक

होटल हिमसागर से नामांकन पत्रों के बिक्री होगी। 25 दिसंबर को सुबह 11 से दो बजे तक नामांकन प्रक्रिया होटल हैरिटेज में की जाएगी।
26 दिसंबर को अपराह्न दो बजे से चार बजे तक हैरिटेज होटल में ही चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। जबकि पांच जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे से दो बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतदान के बाद मतगणना कार्यक्रम शुरू होगा जो अंतिम परिणाम तक जारी रहेगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी हरेन्द्र वर्मा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। जानकारी के अनुसार नगर व्यापार मंडल में ढाई हजार से अधिक व्यपारी अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।

यहां देखें चुनाव कार्यक्रम

चुनाव के पद व नियम

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….