नई दिल्ली। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुषमा स्वराज को स्वास्थ्य ठीक नही होने के कारण अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स ) में भर्ती किया गया है। श्रीमती स्वराज पिछली मोदी सरकार में विदेश मंत्री रही। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
सुषमा स्वराज 15 वी लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही। पूर्व में भी वह केन्द्रीय मंत्रीमंडल में कार्य कर चुकी है। वह दिल्ल्री की मुख्यमंत्री भी रह चुकी है। उन्हे भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का भी गौरव प्राप्त है।