shishu-mandir

बिग ब्रेकिंग: खेल मैदान निर्माण में लापरवाही बरतने पर डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी जिपं को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 10 दिन के भीतर ठेकेदार से धनराशि जमा नहीं कराए जाने पर वेतन से वसूली करने के दिए निर्देश

UTTRA NEWS DESK
5 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

बागेश्वर। जनपद के पुरड़ा में बनाये जाने वाले खेल मैदान का निर्माण लंबे समय से पूर्ण न होने के प्रकरण को लेकर डीएम रंजना राजगुरु ने बड़ा एक्सन लिया है। मामले में अपर जिला अधिकारी जिपं तथा युवा कल्याण अधिकारी दोनों को जिम्मेदार ठहराते हुए अपर जिला अधिकारी जिपं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्हें 10 दिन के भीतर संबंधित ठेकेदार से ब्याज सहित संपूर्ण धनराशि शासकीय खाते में जमा कराने के निर्देश दिए है। ऐसा न करने पर संपूर्ण धनराशि को उनके वेतन से वसूले जाने की चेतावनी दी है। साथ ही जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा भी मामले में लापरवाही बरते जाने पर उनके विरूद्ध सोकाज नोटिस जारी करते हुए सचिव को अवगत कराने के निर्देश दिये गये है।

दरअसल पुरड़ा में बनाये जा रहे खेल मैदान के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए डीएम के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी ने उच्चस्तरीय जाॅच कराने के निर्देश दिए थे। जांच आख्या में यह तथ्य प्रकट हुआ कि संबंधित ठेकेदार को वर्ष 2016 में खेल मैदान बनाये जाने हेतु धनराशि का आवंटन किया गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा धनराशि प्राप्त करने के बावजूद भी उक्त खेल मैदान का पूर्ण निर्माण वर्तमान तक पूर्ण नहीं किया गया है।

साथ ही मामला गंभीर होने के चलते मुख्य विकास अधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को यह निर्देश दिये थे कि वे संबंधित ठेकेदार को प्रेषित की गई धनराशि एवं उस पर लगने वाले ब्याज को आंकलित करते हुए समस्त धनराशि को वसूल कर राजकोश में जमा करवायें। लेकिन अपर मुख्य अधिकारी द्वारा संबंधित ठेकेदार को महज नोटिस देकर अपने कर्तव्यों का इतिश्री कर दिया गया। जो अत्यंत ही गम्भीर लापरवाही को प्रकट करता है।

जिलाधिकारी ने जाॅच रिपोर्ट के अनुरूप यह निर्णय लिया कि खेल मैदान के निर्माण में अनावश्यक बिलम्ब एवं शासकीय धनराशि का दूरुप्रयोग जैसे पहलू गम्भीर अनियममितां को प्रकट करते है जिसके लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एवं युवा कल्याण अधिकारी दोनों ही जिम्मेदार है।

उन्होंने गम्भीर अनियमितता के दृष्टिगत अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए कड़े निर्देश दिये है, कि यदि ठेकेदार से ब्याज समेत सम्पूर्ण धनराशि को 10 दिनों के भीतर संबंधित शासकीय खाते में जमा नहीं कराया गया तो उक्त धनराशि की सम्पूर्ण वसूली उनके वेतन से की जायेगी।

साथ ही उक्त गम्भीर अनियमितता के संबंध में सचिव को अवगत कराते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही भी प्रारम्भ कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर शासकीय धन का दुरुपयोग हुआ है वहीं दूसरी ओर खेल मैदान का भी निर्माण नहीं हो सका।

डीएम ने कहा कि खेल मैदान जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला पंचायत विभाग को कार्यदायी संस्था बनाते हुए किया जा रहा था जिसमें यह भी जरुरी था कि जिला युवा कल्याण अधिकारी भी उक्त खेल मैदान के प्रगति के संबंध में भी निरंतर समीक्षा करते हुए कार्य में समयान्तर्गत अपेक्षित प्रगति न होने के कारणों में संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराते। लेकिन इनके द्वारा भी ऐसा नहीं किया गया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा खेल मैदान हेतु आवंटित धनराशि को कार्यदायी संस्था को सौंप कर कालांतर में उसकी किसी भी तरह से मानिटरिंग नहीं की गयी, जो कि उनके शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही का द्योतक है। अत: उनके विरूद्ध सोकाज नोटिस जारी करते हुए सचिव को अवगत कराने के निर्देश दिये गये है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….