बिग ब्रेकिंग: छह माह की गर्भवती पत्नी की पति ने गला दबाकर की हत्या, एक ही फैक्ट्री में करते थे काम, ये था मामला जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

डेस्क। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में चरित्र पर संदेह को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच हाथापाई में आरोपी पति चाकू लगने से घायल हो गया। जिसे बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका छह माह की गर्भवती बतायी जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर रविंद्रनगर निवासी आकाश तथा उसकी पत्नी बबली उम्र 22 साल सिडकुल में एक फैक्ट्री में साथ ही नौकरी करते थे। लेकिन शुक्रवार की रात डयूटी से जाने के बाद दोनों का आपस में विवाद हो गया। कुछ ही देर में यह विवाद हाथापाई में बदल गया। बबली ने अपने बचाव के लिए आकाश पर चाकू से हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आकाश ने बबली का गला दबाया तो उसकी मौके पर मौत हो गई। घायलावस्था में आकाश ने अपनी मा​लकिन को फोन किया। जिसके बाद आनन—फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने ब​बली को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरोपी ​आकाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतका छह माह की गर्भवती थी। पति आकाश को उसके चरित्र पर शक था। जिस कारण आये दिन दोनों में विवाद होते रहता था। दोनों मूल रूप से बिलासपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। शनिवार सुबह एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली

holy-ange-school
Joinsub_watsapp