shishu-mandir

बिग ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का वाहन दुर्घटनाग्रस्त

UTTRA NEWS DESK
1 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

हल्द्वानी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। उनके काफिले में चल रही तीन और अन्य वाहन भी आपस में जा टकराये। दुर्घटना में सांसद अजय भट्ट बाल—बाल बचे। घटना से हड़कंप मचा गया।

जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट आज सुबह ओखलकांडा ब्लाक के जोस्यूड़ा ग्राम पंचायत में मोटर मार्ग के शिलान्यास के लिए जा रहे थे। इसी दौरान करीब 10 बजे धारी ब्लॉक के पदमपुरी बाजार के पास उनकी कार पाले में फिसल कर दीवार से जा टकराई।

गनीमत रही की कार चालक ने कार को दीवार की ओर मोड़ दिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष ललित आर्या भी बाल—बाल बचे है। हादसे के दौरान उनके काफिले में चल रही तीन अन्य कारें भी आपस में जा टकराई। घटना की खबर से हड़कंप मचा हुआ है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….