Big Breaking — A young man shot dead near home, dies
हल्द्वानी, 24 दिसंबर 2020
Big Breaking– उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से इस वक्त एक बड़ी खबर है। यहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को घर के पास ही गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
(Big Breaking) घटना आज देर शाम की है। काठगोदाम के चांदमारी क्षेत्र का रहने वाला अमित कुमार उम्र 31 वर्ष को घर को पास ही अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मार दी।
बताया जा रहा है अमित की सीने में गोली लगी। जिसके बाद आनन—फानन में उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में एसटीएच में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रधानमंत्री किसान योजना (Pradhan Mantri Kisan Yojana)की धनराशि इस दिन आएगी खाते में
सूचना पर एसएसपी समेत थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने कुछ माह पहले ही ससुराल वालों पर मुकदमा कराया था। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।