भिकियासैंण | नगर पंचायत भिकियासैंण के पहले चुनाव में भाजपा की अंबुली देवी ने काग्रेस प्रत्याशी कमला देवी को 76 मतों से पराजित कर पहला अध्यक्ष होने का इतिहास रचा है|निर्वाचन अधिकारी ने विजयी अध्यक्ष व सभासदों को प्रमाण पत्र दिये| निर्वाचन अधिकारी गौरव चटवाल ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुये अंबुली देवी को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया|अंबुली देवी को 561,काग्रेस की कमला देवी को 485,बसपा की दीपा देवी को 76, गोमती देवी उक्राद को 58,निर्दलीय कल्पना गोस्वामी को 335 ,निर्दलीय देवकी देवी को 339 मत मिले हैं एक वार्ड गाधीनगर से नरेंद्र सिंह,दो तहसील वार्ड गोपालसिंह, तीन वार्ड बडियाली चंपा मावड़ी, चार राजाजी वार्ड माया जीना को निर्वाचन अधिकारी ने विजयी घोषित कर अध्यक्ष सहित चारों सभासदों को प्रमाण पत्र दिये|मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिये भारी ताजाद में पुलिस बल तैनात किया गया था| आरओ गौरव चटवाल ने शांति पूर्ण चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिये प्रत्याशियों, मतदाताओं, चुनाव में लगे कर्मचारियों,पुलिस बल का धन्यवाद किया| ======== वार्ड एक गाधीनगर भगवत सिंह – 124 शंकर फुलारा -75 नरेंद्र सिंह| 237 मौहम्मद आरिफ 75 जितेंद्रसिंह| 180 == वार्ड दो तहसील गोपालसिंह बिष्ट 115 गोपालसिंह| 148 राजेंद्रसिंह| 140 रामपालसिंह 115 संजय अग्रवाल 88 ——– वार्ड तीन बडियाली चंपा मावड़ी 152 पुष्पा बिष्ट 55 निर्मला बिष्ट 51 मंजू जीना 39 === वार्ड चार राजाजी कमला देवी 43 माया जीना 157 लीला जोशी 60 ============= बाक्स भिकियासैंण | नगर पंचायत अध्यक्ष सहित वार्ड दो व चार में सभासद के लिये भाजपा ने प्रत्याशी अधिकृत किये थे | अध्यक्ष में अंबुली देवी सीट बचाने में कामयाब रही लेकिन वार्ड दो तहसील संजय अग्रवाल व वार्ड चार से कमला देवी को हार का मुह देखना पड़ा है