shishu-mandir

भानु जोशी बने किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव,कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता भानु प्रकाश जोशी को कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। जोशी को यह जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। जोशी कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ता के साथ ही शिक्षण संस्थान भी चलाते हैं।
इस मनोनयन पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय हरीश रावत जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुशील राठी एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि संगठन से युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

saraswati-bal-vidya-niketan