shishu-mandir

सेवन ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में बियरशिवा की टीम विजयी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जन्म दिवस पर आयोजित की गयी हॉकी प्रतियोगिता

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। यहा स्थानीय स्टेडियम में मेजर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जन्मदिन के मौके पर सेवन ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में बियरशिवा की टीम विजयी रही। खेल निदेशालय के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली गयी इस प्रतियोगिता के फाइनल में बियरशिवा की टीम ने स्टेडियम ट्रेनीज की टीम को 4-0 से हराया। करन ने 3 और रवि ने एक गोल किया। प्रतियोगिता के मैचो में मोहित सिंह, कुन्दन लटवाल, अनीता पवार, मेघा अल्मिया ने निर्णायक की भूमिका निभायी। प्रतियोगिता के समापन के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा और हॉकी खिलाड़ी आशीष वर्मा ने खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरित किये।

saraswati-bal-vidya-niketan

इस मौके पर राजेन्द्र सिंह बोरा, करन मर्तोलिया, पंकज टम्टा,दीपक शाही, राजेन्द्र कनवाल, किशन लाल, बैडमिंटन कोच प्रशांत जोशी, एथलेटिक्स कोच राजेन्द्र सिह बिष्ट, बास्केटबाल कोच हरीश गोस्वामी, मनीष साह, पदीप जोशी, मनोज कनवाल, अजय कनवाल, दीक्षांत जीना रजत गुणवंत,ऋतिक, अरविन्द पाण्डे, भगवती प्रसाद गौड़, कैलाश राम आर्या, बलवंत सिह मेहरा, प्रेम सिंह रावत, आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।