shishu-mandir

बाजार में आतिशबाजी को ले​कर पुलिस के अभियान से व्यापारी नाराज, पुलिस पर लगाया त्यौहारी सीजन में जबरदस्ती परेशान करने का आरोप

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

व्यापार मंडल के पूर्व जिलामंत्री विनीत बिष्ट ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पुलिस प्रशासन ने बिना लाईसेंस के आतिशबाजी बेचने वालों के खिलाफ एक अभियान चलाया है। वहीं कई व्यापारियों के यहां छापेमारी के बाद आतिशबाजी पकड़े जाने के बाद पुलिस इसे और तेज करने का मन बना रही है वहीं अब व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
व्यापार मंडल के पूर्व जिलामंत्री विनीत बिष्ट ने आरोप लगाया कि आचार सहिंता की आड़ में पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता को परेशान किया जा रहा है, नगर में पूर्व में हुए चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने में नाकाम रही पुलिस अब नाकामियों को छुपाने के लिए जनता को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को अन्य चीजो में उलझाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। और यदि जनता को अगर इसी तरह परेशान किया गया तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा और सरकार से भी इनकी गलत कार्यप्रणाली की शिकायत की जाएगी और पुलिस जनता को परेसान करना बंद नही करती तो व्यापार मंडल को साथ लेकर बड़े आंदोलन, भूख हड़ताल आदि जैसे आंदोलनों पर विचार करना होगा, उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्यप्रणाली से लगता है वो शहर की फिजा बिगाड़ने का काम करने में लगी है इसलिए पुलिस प्रसाशन सचेत रहे कि उनके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन तैयार बैठा है