कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक : ​जीत के लिये जुटने का किया आहवान

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज नगरपालिका चुनाव के मददेनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कर ​जीत के लिये जुटने का आहवान किया।

इससे पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह  कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रकाश चन्द्र जोशी के चुनाव कार्यालय पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

pritam singh ka swagat jkarte congress karykarta

कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रकाश चन्द्र जोशी के चुनाव कार्यालय में आयोजित बैठक में बोलते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी हैं। तेल के दाम आसमान को छू रहे है। कांग्रेस के शासन काल में 400 रूपये में मिलने वाला रसोई गैस का सिलिंडर आज 1000 रूपये के आसपास मिल रहा हे। चुटीले अंदाज में कहा कि अच्छे दिन कब आयेगें ? तारीख नही बतायेगे।

cong 2

उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला विकास प्राधिकरण लागू कर विकास कार्यो को ठप कर दिया है। गरीब आदमी इससे अपने भवन नही बना सकेगे। उन्होने इस मुददे पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने की बात कही। से उन्होने कहा कि पालिका के चुनाव में प्रकाश् चन्द्र जोशी को भारी मतो से विजयी बनाये। उन्होने कार्यकर्ताओं से भाजपा के इस झूठ को बेनकाब करने का आहवान किया।

cong 3

बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डे, ​कांग्रेस के पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा,दीप चन्द्र सिंह डांगी, पूरन रौतेला, बिटटू कर्नाटक, तारा चन्द्र जोशी, रमेश कांडपाल, राजेन्द्र ​बाराकोटी,हेम तिवारी, पंकज कांडपाल, पारितोश् जोशी, देवेन्द्र बिष्ट, गीता मेहरा, संजय दुर्गापाल, मदन डांगी आदि मौजूद रहे।

Joinsub_watsapp