shishu-mandir

बागेश्वर पहुंची राज्यपाल, कहा महिला सशक्तीकरण बेहद जरूरी

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

पहली बार बागेश्वर पहुंची राज्यपाल की किया भव्य स्वागत

बागेश्वर सहयोगी। राज्यपाल का पद संभालने के बाद पहली बार बागेश्वर पहुंची बेबी रानी मौर्य का बागेश्वर में भव्य स्वागत किया गया। अपने निर्धारित समय पर बागेश्वर पहुंचकर राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि बागेश्वर में आना उनके लिये सौभाग्य की बात है। बागेश्वर राजकीय महाविद्यालय परिसर में बने हैलीपैड पर उतरते ही राज्यपाल कार से सीधे लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह पहुंची जहां उन्हें गार्ड आॅनर दिया गया।
लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह परिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपते हुये इसे पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है जिसे रोकने के लिये जागरूकता जगाने की जरूरत है। जागरूकता की शुरूआत विद्यालयों से करनी होगी। उन्होंने बाबा बागनाथ मंदिर का जिक्र करते हुये इसे यह धार्मिक नगरी है और देश विदेश में इस क्षेत्र के प्रति अटूट आस्था और विश्वास है। उन्होंने क्षेत्र से पलायन को रोकने में स्थानीय उद्योगों को बढ़ाने पर भी जोर दिया।
राज्यपाल ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना होगा। महिलायें किसी भी क्षेत्र में कार्य करने में सक्षम हैं। मेरा उद्देश्य महिलाओं को हर दिशा में मजबूती प्रदान करना है।