उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 की मतगतणना 10 मार्च को होनी है। 10 मार्च से पहले दोनो प्रमुख पार्टिया भाजपा और कांग्रेस अपनी—अपनी जीत के दावे कर रहे है। अब मतगणना से ठीक पहले बद्रीनाथा से भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट का बयान चर्चाओं में है।
ब्रदीनाथ सीट के निवर्तमान विधायक और भाजपा नेता महेंद्र भट ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई जिताऊ प्रत्याशी कांग्रेस के संपर्क में हैं, और जरूरत पड़ने पर इन सभी को भाजपा ज्वाइन कराया।
भाजपा के बद्रीनाथ से विधायक महेंद्र भट के इस बयान ने उत्तराखण्ड में सियासी पारा अचानक से बढ़ा दिया है। विधायक महेंद्र भट की बातों में दम है तो इससे कांग्रेस परेशानी में आ सकती है।
भाजपा के बद्रीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा है कि भाजपा देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की मुहिम चला रही है और इस मुहिम में जो भी कांग्रेस के नेता जुड़ना चाहते हैं उनको जोड़ा जा रहा है यही नहीं सर्वे के आधार पर जो जीतने वाले प्रत्याशी हैं उनसे भी संपर्क किया जा रहा है ताकि बहुमत में आने वाली भाजपा सरकार को और भी ताकतवर बनाया जा सके। वैसे भाजपा ने जिस तरह यह दावा किया है उसके बाद कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गई है।
हालांकि कांग्रेस नेता भाजपा के विधायक के इस बयान को कांग्रेस अपने ही ढंग से ले रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस बयान पर कहा कि अब भाजपा के लोग ही यह मान रहे है उनकी सरकार नही बन रही। गोदियाल ने कि वर्ष 2016 में जो लोग कांग्रेस छोड़ कर गए थे उनके साथ भाजपा ने क्या किया सभी लोग यह बात जानते है। कहा कि भाजपा की असलियत सभी जानते है और अब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में कोई शामिल नही होने जा रहा है।