अल्मोड़ा : हरिद्वार में हुई 19 वीं उत्तराखंड स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया| शटलरों नें प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 5 रजत तथा 10 कांस्य पदक सहित 22 पदकों पर कब्जा किया|
प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की मनसा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ऑफ टूर्नामेंट रही।
सिटी स्पोर्ट्स क्लब भल्ला कालेज हरिद्वार में 8 से 11 अगस्त तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए बैडमिंटन ऐसोसिएशन के सदस्य गोकुल सिंह मेहता ने बताया कि यह प्रतियोगिता में अंडर-10, 13 व 15 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि मनसा रावत ने अंडर-15 बालिका सिंगल्स में स्वर्ण, डबल्स में स्वर्ण तथा मिक्स में स्वर्ण पदक तथा अंडर-13 में स्वर्ण पदक हासिल किया। सिद्धार्थ रावत ने अंडर-15 के सिंगल्स में स्वर्ण, अंडर-13 डबल्स में स्वर्ण, अंडर-15 डबल्स में कांस्य व अंडर-13 सिंगल्स में रजत पदक प्राप्त किया। गायत्री रावत ने अंडर-13 डबल्स में स्वर्ण, अंडर-13 एकल मे कांस्य, नमन गुप्ता ने अंडर-15 सिंगल्स में कांस्य, अंडर-15 डबल्स में रजत, अंडर-15 मिक्स डबल्स में रजत, अराध्य प्रताप सिंह ने अंडर-15 डबल्स में रजत, अंडर-मिक्स डबल्स में कांस्य पदक अर्जित किया। वर्तिका सिंह ने अंडर-15 सिंगल्स में कांस्य, अंडर-15 डबल्स में कांस्य, अंडर-15 मिक्स डबल्स में कांस्य पदक, आदित्य कनवाल ने अंडर-13 डबल्स में रजत पदक, कौस्तुभ त्यागी ने अंडर-15 डबल्स में कांस्य, अंडर-13 डबल्स में कांस्य पदक हासिल किया। शताक्सी सिंह ने अंडर-10 डबल्स में कांस्य पदक प्राप्त किया। इधर खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच मयंक कपूर, प्रशांत जोशी, नंदन सिंह रावत,कमल गुप्ता, विजय प्रताप सिंह,राम अवतार, राजेन्द्र जायसवाल,बैडमिंटन ऐसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी,जगमोहन फर्त्याल,संजय नज्जौन,सुरेश कर्नाटक सहित समस्त खेल प्रेमियो व साई एक्सटेंशन सेंटर अल्मोड़ा के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर बैडमिंटन परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बधाई:- अल्मोड़ा के शटलर का शानदार प्रदर्शन,7 स्वर्ण सहित 22 पदकों पर किया कब्जा,खेल प्रेमी गदगद
अल्मोड़ा : हरिद्वार में हुई 19 वीं उत्तराखंड स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया| शटलरों नें प्रतियोगिता में…