बड़ी खबर: बंशीधर भगत बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read
Screenshot-5

देहरादून। वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को भाजपा के प्रदेशध्यक्ष के पद की कमान सौंपी गई है। गुरुवार को हुई चुनाव प्रक्रिया में उन्हें सर्वसम्मति से प्रदेशध्यक्ष चुना गया। जिसके बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मेघवाल ने उनके नाम की घोषणा की।

holy-ange-school

उत्तराखंड भाजपा के नये प्रदेशध्यक्ष के लिए पार्टी जिन समीकरणों का संतुलन बैठा रही थी उन सारे समीकरणों में पूर्व मंत्री एवं कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत संतुलन के प्रत्येक पैमाने पर फिट बैठे। जनसंघ से लेकर भाजपा तक पार्टी की सेवा करते आ रहे भगत पूर्व में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में मंत्री रहे। वह छठवीं बार विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वरिष्ठता के मामले में भी वह सभी दावेदारों पर भारी पड़े। बंशीधर नैनीताल जिले की मैदानी भूगोल वाली कालाढूंगी सीट से विधायक हैं।

ezgif-1-436a9efdef

पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत ने सियासी सफर की शुरुआत किसान आंदोलन से की। 1975 में जनसंघ से जुड़ने के बाद उन्होंने किसान संघर्ष समिति बनाकर किसानों की आवाज बुलंद की। जमरानी बांध के लिए उनकी अगुआई में सात दिन का बड़ा आंदोलन चला। इसके बाद उप्र और फिर उत्तराखंड विधानसभा में वह राज्य व राज्यवासियों के मसलों को निरंतर उठाते आ रहे हैं।

वरिष्ठ विधायक बंशीधर के प्रदेशध्यक्ष बनने के बाद प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला व पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल समेत तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

बंशीधर भगत का राजनीतिक सफर
1970 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े
1975 में जनसंघ के सदस्य
1989 में भाजपा के नैनीताल
ऊधमसिंह नगर के जिलाध्यक्ष बने
1991 में पहली बार नैनीताल से विधायक
1993 में उप्र में राज्यमंत्री वन
1996 में खाद्य, रसद एवं पर्वतीय विकास मंत्री
2000 में उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री
2007 में कैबिनेट मंत्री
2012 व 2017 में विधायक

अब तक रहे प्रदेश अध्यक्ष

पूरन चंद शर्मा – 2000 से 2002
मनोहर कांत ध्यानी – 2002 से 2003 
भगत सिंह कोश्यारी – 2003 से 2007
बच्ची सिंह रावत – 2007 से 2009
बिशन सिंह चुफाल – 2009 से 2013 
तीरथ सिंह रावत – 2013 से 2015 
अजय भट्ट – 2015 से 2020

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9412976939,9456732562, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे।
आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते है। https://t.me/s/uttranews1
आप हमारे टविटर पेज से जुड़कर फीड प्राप्त कर सकते है। https://twitter.com/uttra_news?lang=en
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw

Joinsub_watsapp