बड़ी खबर: ‘आप’ के नवनिर्वाचित विधायक नरेश यादव पर जानलेवा हमला, एक कार्यकर्ता की मौत, आरोपी गिरफ्तार

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

डेस्क। आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक नरेश यादव के काफिले पर फायरिंग की घटना सामने आई है। जिसमें आप के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि एक कायकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं मामले की हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।

ezgif-1-436a9efdef
metro restaurent
pramod nainwal

घटना किशनगढ़ इलाके की है। दरअसल मंगलवार को घोषित हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों में महरौली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश यादव को जीत हासिल हुई। नरेश कुमार को 62301 वोट मिले। जबकि बीजेपी ने इस सीट से कुसुम खत्री को मैदान में उतारा था। लेकिन उनको जीत हासिल नहीं हुई।

बताया जा रहा है जीत हासिल करने के बाद नरेश यादव अपने काफिले के साथ बीती रात करीब साढ़े 10 बजे मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनके काफिले पर कातिलाना हमला किया गया है।

medical hall

फायरिंग में विधायक नरेश यादव तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके एक समर्थक अशोक मान को गोली लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि एक और कार्यकर्ता इस घटना में घायल हो गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की हर एंगल से जांच कर रही है।

kaumari enterprises
prakash ele 1

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1

Joinsub_watsapp