पिथौरागढ़। मजदूर दिवस पर पिथौरागढ़ चंपावत के दवा प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय के गांधी चौक में एकत्रित होकर सभा आयोजित की और मजदूर दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान नगर में एक रैली भी निकाली गई।
सभा को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि देश के निर्माण में श्रमिकों का अहम योगदान है आज हम उन सभी मजदूरों श्रमिकों को याद करते हैं जिन्होंने देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि श्रम कानूनों को उद्योगपतियों की बजाय श्रमिकों के हित में बनाया जाए।
इस मौके पर संगठन के संरक्षक पीके मिश्रा, सचिव भगवान सिंह, मनोज भंडारी, महेश भट्ट समेत अनेक लोग मौजूद थे।