अल्मोड़ा:-सल्ट पुलिस ने 102 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है| बरामद शराब की कीमत साढ़े पांच लाख बताई जा रही है| एसएसपी पी. रेणुका देवी के निर्देश पर मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को मोहान बैरियर पर शराब की बड़ी खेप बरामद की है| उपनिरीक्षक इन्द्र सिंह ठैला, मो0 साहिद, मन्सूर, का0 राजेन्द्र सिंह थाना भतरौजखान व का0 मनमोहन सिंह, का0 भूपेन्द्र सिंह एसओजी अल्मोड़ा द्वारा मोहान बैरियर के पास दौराने चैकिंग वाहन संख्या यूए-04- 9643 पिकप मैक्स को चैक किये जाने पर गोपाल सिंह अधिकारी, पुत्र खीम सिंह अधिकारी, निवासी- मल्ला जनतरा, पोस्ट चमकना, तहसील सल्ट के कब्जे से वाहन में अवैध 102 पेटी मैकडवल रम (कीमत 5,50,000 रूपये) परिवहन करते गिरफ्तार किया गया है। उपनिरीक्षक इन्द्र सिंह ढैला ने बताया कि अभियुक्त गोपाल सिंह मैक्स से मैकडवल रम की 28 पेटियाॅ बोतल, 35 पेटियाॅ अद्धे तथा 39 पेटियाॅ पव्वे की कुल- 102 पेटियों में चण्दीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब रूद्रपुर से तस्करी करके मरच्यूला बेचने ले जा रहा जो कि अचानक की गयी चैकिंग में पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इस सम्बन्ध में थाना भतरौजखान पर मु0अ0सं0 41/2018, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी। अवैध शराब परिवहन कर रहे उक्त वाहन को सीज किया गया। वरिष्ठ पुुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को अच्छी बरामदी हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।