दिल्ली। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स समेत 4 यात्री सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं। अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर लौटा अंतरिक्ष यान आज सुबह तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा।
इस अभियान में स्पेसएक्स कम्पनी के ड्रैगन कैप्सूल का उपयोग किया गया। जैसे ही अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर यह अंतरिक्ष यान उतरा, नासा औऱ स्पेसएक्स के केंद्र पर मौजूद वैज्ञानिकों और अन्य कर्मचारियों ने इस सफलता का तालियां बजाकर स्वागत किया।
बताते चलें कि सुनीता विलियम्स ने आईएसएस पर इस बार अपना सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बनाया। एक बार में 286 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर सुनीता नासा की रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं।