देहरादून। उत्तराखंड में विजिलेंस ने चालान की रकम में धांधली को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। विजिलेंस की टीम ने ऋषिकेश के एआरटीओ आनंद जायसवाल को पांच साल पहले 2017 दर्ज हुए मुकदमे के मामले में गिरफ्तार किया है। जायसवाल वर्तमान में परिवहन मुख्यालय से अटैच थे।
आनंद जायसवाल पर आरोप है कि उन्होंने 2017 में ऋषिकेश में एआरटीओ रहते चालान की राशि में 29 लाख की हेराफेरी की थी। तब इस मामले में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था।