स्वरोजगार के लिए कास्तकारों ने अपनाया मणिपुरी बांज, 10 हजार पौंधे लगाकर पेश की मिसाल

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

अल्मोड़ा। बागेश्वर जनपद के कपकोट क्षेत्र के कास्तकारों ने स्वरोजगार को अपनाने के साथ—साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए 10 हजार मणिपुरी बांज के पौंधे लगाकर मिसाल पेश की है। रेशम उत्पादन समेत स्वरोजगार को अपनाने के विभिन्न माध्यमों के​ लिए पहले ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया।

ezgif-1-436a9efdef


रेशम विभाग व कपकोट क्षेत्र में रेशम उत्पादन के लिए कार्य कर रही संस्था संजीवनी विकास एवं जनकल्याण समिति द्वारा फरशाली पल्ली, मल्लादेश, गुलेर, तिमलबगड व सभी जनजाति गांव में मणिपुरी बांज के 10 दस हजार से अधिक पौंधों का रोपण कार्यक्रम चलाया। जिसमें संस्था द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को 583 पौंधे दिए गये। कास्तकारों द्वारा अपनी निजी भूमि में इन पौधों का रोपण किया गया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि उत्तराखंडी बांज के मुकाबले मणिपुरी बांजतीन गुना अधिक बढ़ने वाला पौधा है। इसकी पत्ती मुलायम व काफी चौड़ीदार होती है पौंधा छोटा आकार का होकर भी ज्यादा पत्तियां देता है। पर्यावरण की दृष्टि से भी यह पौंधा काफी लाभदायक है। भू—कटाव को रोकने के साथ ही जलस्रोत को रिचार्ज करने में यह पौधा काफी कारगर है।

इस से पूर्व संस्था द्वारा सभी किसानों को फरशाली पल्ली में 5 दिवसीय ट्रेनिंग प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें ओक टसर, रेशम कीटपालन कार्य, नर्सरी कार्य, पौंधा रोपण आदि की जानकारी दी गई।

बतााते चले कि रेशम उत्पादन, स्वरोजगार का बेहतर माध्यम है। यह फसल कम समय में तैयार हो जाती है। ग्रामीणों ने 10 हजार बांज के पौंधे लगाकर न सिर्फ सरकार की स्वरोजगार की नीति को अपनाया है ​बल्कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी एक मिसाल पेश की है।

इस दौरान संस्था के संतोष जोशी, विनोद सिंह घुघित्याल, दीवान कपकोटी तथा कई कास्तकार जिसमें फरशाली पल्ली से कैलाश सिंह मर्तोलिया, धन सिंह, मधु देवी, नारायण सिंह, करिश्मा देवी, चंदकला देवी, सुरेश सिंह, हितेंद्र सिंह, दयान सिंह, मल्लादेश से नाथो सिंह, प्रेम सिंह, शेर सिंह, कविता देवी, गुलरे से दलजीत सिंह, धाम सिंह, भीम सिंह, नारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह तथा तिमलबगड़ ग्रामसभा से भूपाल सिंह मर्तोलिया, हीरा सिंह, भागरथी देवी, मथुरा देवी, बसती देवी, मंजू देवी आदि कास्तकार मौजूद थे।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….

Joinsub_watsapp