26 फरवरी को देहरादून क्लेमेंट टाउन थाने में एक लड़की के द्वारा तहरीर देकर बताया वह पिछले 6 वर्षों से देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही है तथा सुभाष नगर में एक पीजी में रहती है। जिसमें कुक का कार्य करने वाला व्यक्ति उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल उनके साथ छेड़छाड़ करता है। जिसको लड़की के द्वारा गरीब व्यक्ति समझ कर एक बार माफ भी कर दिया गया था परंतु उसके बाद भी 26 फरवरी को वादिनी के साथ अश्लील हरकत करते हुए हाथ पकड़ कर बलात्कार करने की नियत से कमरे में खींचने की कोशिश की, जिससे वादिनी बमुश्किल बच पाई
इतना ही नहीं लड़की के अनुसार आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी । जिसके संबंध में तत्काल थाना क्लेमेंट टाउन पर मु.अ.स.-26/ 2022 धारा 323, 354ख, 506, 509, 376/ 511 आईपीसी पंजीकृत किया गया और मामले की जांच शुरू की गई। विवेचना प्रारंभ की गई उक्त अभियोग के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस देहरादून द्वारा शीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।
जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन द्वारा टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा वांछित अभियुक्त उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल को सुभाष नगर से आज दिनांक 27-02 -2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल पुत्र मंगूलाल निवासी चिनयालीसौड जिला उत्तरकाशी उम्र 55 वर्ष बताया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रजनी चमोली, कांस्टेबल संदीप सिंह,कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे।
उत्तराखंड : गरीब समझकर लड़की ने जिसकी गलत हरकतों को किया नजरंदाज उसी ने की दुष्कर्म की कोशिश, यहां से हुई गिरफ्तारी
26 फरवरी को देहरादून क्लेमेंट टाउन थाने में एक लड़की के द्वारा तहरीर देकर बताया वह पिछले 6 वर्षों से देहरादून में रहकर पढ़ाई कर…
