आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव

◆ आनंद वर्धन संभालेंगे उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पदउत्तराखंड के नए मुख्य सचिव के तौर पर आनंद वर्धन की नियुक्ति हो गई है। आनंद…

Anand Vardhan Appointed as New Chief Secretary of Uttarakhand

◆ आनंद वर्धन संभालेंगे उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पद
उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव के तौर पर आनंद वर्धन की नियुक्ति हो गई है। आनंद वर्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

◆ राधा रतूड़ी की सेवानिवृत्ति के बाद लेंगे जिम्मेदारी
वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को सेवा निवृत्त हो रही हैं। राधा रतूड़ी के सेवानिवृत्त होने के बाद आनंद वर्धन मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभालेंगे। प्रशासनिक हलकों में उनकी इस नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

◆ प्रशासनिक अनुभव में माहिर हैं आनंद वर्धन
आनंद वर्धन प्रशासनिक अनुभव में माहिर हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपने अनुभव और कार्यशैली से प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्हें केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए भी सूचीबद्ध किया जा चुका है।