महाराष्ट्र के सिंधुदूर्ग जिले में एक अमेरिकन महिला पेड़ से बंधी मिली। पुलिस ने महिला को बचा लिया है और अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल महिला अभी भी कुछ भी नहीं बोल रही है।
सिंधु दुर्ग जिले में कराड़ी जंगल वाले इलाके से एक विदेशी महिला को रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि विदेशी महिला अमेरिका की रहने वाली थी महिला को जंगल में एक पेड़ से बांधकर किसी ने छोड़ दिया था। स्थानीय लोगों ने जब उसे पेड़ से बंधा हुआ देखा तो पुलिस को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को वहां से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
फिलहाल महिला अभी भी कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। दरअसल पूरा मामला सिंधुदुर्ग जिले का है यहां पर शनिवार की सुबह कुछ किसानों ने विदेशी महिला को जंगल में देखा। महिला एक पेड़ से बंधी हुई इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला का रेस्क्यू किया और उसे जंगल से निकला और उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता बहुत कमजोर है और किसी भी तरह का बयान नहीं दे पा रही है। पीड़िता बोलने में भी सक्षम नहीं है। किसी तरह से कॉपी पैन देकर महिला से घटना के बारे में लिखवाया गया है। इसके बाद महिला ने कॉपी पर लिखकर घटना के बारे में जानकारी दी।
पीड़ित महिला के लिखित बयान के मुताबिक उसने तमिलनाडु के एक शख्स से शादी की थी। उसके पति ने उसे इंजेक्शन लगाया और फिर उसे यहां लाकर जंगल में पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसका पति वहां से चला गया और महिला को वहीं पर छोड़ दिया। महिला ने पुलिस को लिखित बयान में बताया कि वो 40 दिन से बिना खाये जंगल में थी।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला कमजोरी के चलते फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। पीड़ित अमेरिकन महिला के पास से तमिलनाडु का राशन कार्ड भी मिला है। वहीं घटना सामने आने के बाद सावंतवाड़ी पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 3 टीमें बनाई है। इनमें से एक टीम तमिलनाडु के लिए भी रवाना हो गई है।