दन्या सहयोगी| बुधवार की सुबह 5 बजे दिल्ली से पिथोरागढ़ एक शव को लेकर जा रही एम्बुलेंस दन्या के पास अनियंत्रित होकर 5 मीटर खाई में जा गिरी। एम्बुलेंस में चालक सहित 3 लोग सवार थे। चालक को नींद की झपकी आने के आने के कारण यह घटना घटी। इस घटना की खबर मिलने पर थाना दन्या व स्थानीय लोगों ने घायलों को बामुश्किल खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। इस घटना स्थल पर मकान स्वामी बसन्त गोस्वामी के मकान की चहारदीवारी पर भी नुकसान हुआ है। यदि मकान पर गाड़ी गिरती तो बड़ी घटना हो सकती थी। जिसमे जान माल के नुकसान की प्रबल संभावना थी।
हादसा टला- सड़क से उतर कर खाई में गिरी एंबूलेंस
दन्या सहयोगी| बुधवार की सुबह 5 बजे दिल्ली से पिथोरागढ़ एक शव को लेकर जा रही एम्बुलेंस दन्या के पास अनियंत्रित होकर 5 मीटर खाई…