अल्मोड़ा :: अल्मोड़ा में इस वर्ष चैत नवरात्रि में प्रथम बार महिला रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से बीते 30 मार्च से यह आयोजन किया जा रहा है जो दिन बीतने की साथ ही मजबूत और सुदृढ़ मंचन कला का गवाह बन रहा है यह आयोजन 9 अप्रैल तक चलेगा। प्रतिदिन शाम 8 बजे से शुरु हो रही रामलीला देर राततकचल रही है जहां सभी कलाकाल अपनी मजबूत मंचीय कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
रामलीला का निर्देशन पूर्व सभासद राजेंद्र तिवारी कर रहे हैं। समिति की अध्यक्ष लता तिवारी और सचिव प्रीति बिष्ट हैं।
आज रविवार यानि 6 अप्रैल को लक्ष्मण-मेघनाद संवाद,लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप, हनुमान द्वारा संजीवनी लाना, कुंभकरण वध का मंचन होगा, 7 अप्रैल को लक्ष्मण-मेघनाद संवाद, मेघनाद वध
मकरध्वज-अहिरावण संवाद, अहिरावण वध,रावण वध का मंचन होगा। 8 अप्रैल कोपुरुषों द्वारा रामलीला के कुछ मुख्य प्रसंग और श्रीराम राज्याभिषेक, 9 अप्रैल को दिशा एकेडमी एवं आमंत्रित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा।
Almora:: मल्ला महल में चल रही महिला रामलीला, पूरे उत्साह व उल्लास से जुट रहे हैं दर्शक
अल्मोड़ा :: अल्मोड़ा में इस वर्ष चैत नवरात्रि में प्रथम बार महिला रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति…
