अल्मोड़ा, 18 मार्च 2021
Almora– मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस बयान पर महिला कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। सीएम के इस बयान को अमर्यादित बताते हुए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला दहन किया। इस अवसर पर महिला कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
महिला कांंग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने महिलाओं के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है वो निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि एक उच्च तथा जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति के द्वारा महिलाओं के ऊपर इस तरह की टिप्पणी अशोभनीय है।
यह भी पढ़े..
Almora- एसएसजे में आनलाइन कार्यशाला जारी, वक्ताओं ने कई विषयों पर दिए व्याख्यान
उन्होंने कहा कि आज जबकि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा यह तय करना कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं उनकी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।
यह भी पढ़े..
Almora- राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 19 मार्च से
तिवारी ने कहा कि महिलाओं पर अपने अमर्यादित बयान के लिए मुख्यमंत्री को तुरन्त सार्वजनिक मांफी मांगनी चाहिए तथा नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, राधा बिष्ट, लीला जोशी, पारू उप्रेती, मेनका आर्या, पार्वती टम्टा, तारा भंडारी, माया गैड़ा, हंसा पाण्डे, सरस्वती आर्या, भागीरथी, हेमा तिवारी, राधा तिवारी, दीपा त्रिपाठी, किरन जोशी, तारा तिवारी, बसन्ती बिष्ट, ज्योति पाण्डे, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, सुनील कठायत, ललित सतवाल, रमेश नेगी, अख्तर हुसैन, भानू बिष्ट, सुन्दर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।