अल्मोड़ा-प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जोशी को पितृशोक

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री और पूर्व पालिका सभासद मनीष जोशी के पिता देवेन्द्र चंद्र जोशी का निधन हो गया है।…

almora-vyapara-mandals-State Organization Minister-manish-joshi's-father-passes-away

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री और पूर्व पालिका सभासद मनीष जोशी के पिता देवेन्द्र चंद्र जोशी का निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान तल्ला जोशी खोला, आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास से 21 फरवरी की सुबह 10:30 बजे विश्वनाथ घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

व्यापार मंडल ने जताया शोक

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी सहित सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुःखद घड़ी में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।