अल्मोड़ा। व्यापार मंडल ने नगरपालिका द्वारा लगाये गये यूजर चार्ज का विरोध किया है अल्मोड़ा Almora में नगर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने एक बैठक कर यूजर चार्ज के विरोध में शुक्रवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया।
Almora- पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 32.15 ग्राम स्मैक के साथ दो आटो चालक गिरफ्तार
बैठक में पदाधिकारियों ने यूजर चार्ज को थोपे जाने का विरोध करते हुए शुक्रवार को दिन में 12 बजे से हस्ताक्षर अभियान चलाये जाने की बात कही और इसके लिये चार टीमे गठित कर अलग-अलग इलाकों में जाकर संपर्क करने का निर्णय लिया गया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह मौजूद रहे।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन अधिकारी और सचिव हरीश जोशी ने भी यूजर चार्ज के विरोध में व्यापार मंडल को सहयोग देने की बात कही है।