अल्मोड़ा 15 जनवरी 2021
नंदा देवी मंदिर (Almora) की जीर्ण—शीर्ण हालत में पड़ी छत का सुधारीकरण कार्य जल्द ही शुरु होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को निर्माण कार्य के लिए धनराशि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।
Almora- राममंदिर में हुई राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान की बैठक, 17 को भंडारा और बाईक रैली का लिया गया निर्णय आयोजित
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गुरुवार को नन्दादेवी मन्दिर परिसर का भ्रमण किया विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि मन्दिर की जीर्ण-शीर्ण हालत में पड़े छत सुधारीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाय।
उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि मन्दिर की छत को बदलने के लिए धनराशि की व्यवस्था करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्दी ही इसका आगणन सीएनडीएस के माध्यम से बनाया जायेगा और कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।
इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ने रघुनाथ सिंह चौहान ने मन्दिर परिसर में चल रहे नव निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
अल्मोड़ा (Almora) में इस शिला में मूर्छित होकर गिर पड़े थे स्वामी विवेकानंद, एक मुस्लिम फकीर ने की थी उनकी मदद
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चौहान, मन्दिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मनोज सनवाल, विनीत बिष्ट, दीपक पाण्डे आदि मौजूद थे।
कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें