अल्मोड़ा::हिमालयन डेंटल सेंटर में अति आधुनिक कॉर्टिकल डेंटल इंप्लांट तकनीक शुरु,अब अल्मोड़ा में मिलेगी यह सुविधा

अल्मोड़ा::अल्मोड़ा में अति आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं के साथ डेंटल इंप्लांट भी की सुविधा भी लोगों को मिल रही है। अब जरूरतमंद मरीजों को दांत…

Screenshot 2025 0205 192150

अल्मोड़ा::अल्मोड़ा में अति आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं के साथ डेंटल इंप्लांट भी की सुविधा भी लोगों को मिल रही है। अब जरूरतमंद मरीजों को दांत लगाने की आधुनिक तकनीकी कॉर्टिकल डेंटल इंप्लांट की शुरुआत हुई है।
हिमालय डेंटल के टीम के ओरल सर्जन द्वारा यह प्रक्रिया की गई इस तकनीकी में कन्वेंशनल डेंटल इंप्लांट की तरह दो या तीन महीने का समय नहीं लगता है लगभग तीन से पांच दिन के भीतर मरिज के डेंटल इंप्लांट के ऊपर डेंटल ब्रिज लग जाता है वह मरिज सामान्य तौर पर बोलचाल वह खाना खाने में सक्षम हो जाता है, पहले इस इलाज के लिए मरीज को शहर से बाहर जाना पड़ता था।
हिमालयन डेंटल सेंटर में दांतों की जांच के लिए डेंटल OPG (ऑर्थोपंतोंमोग्राम) व डिजिटल डेंटल एक्स-रे एवं डिजिटल इंप्रेशन जैसे अति आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं यहां पर सभी प्रकार की दंत चिकित्सा उपलब्ध है ।
हिमालयन डेंटल सेंटर के डेंटल सर्जन और चीफ कंसल्टेंट हैं डॉ. संतोष बिष्ट ने बताया कि हाल ही में इस सेंटर में नई तकनीक, “कॉर्टिकल डेंटल इंप्लांट” की शुरुआत की है। यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी है जिनके पास पारंपरिक इंप्लांट प्रक्रिया में उपयोग के लिए पर्याप्त हड्डी नहीं होती। कॉर्टिकल डेंटल इंप्लांट की प्रक्रिया में कोई लंबा समय नहीं लगता, और यह पारंपरिक इंप्लांट की तुलना में कहीं अधिक तेज़ और प्रभावी है। इसमें लगभग 3 से 5 दिनों के भीतर डेंटल इंप्लांट के ऊपर डेंटल ब्रिज लग जाता है, जिससे मरीज को सामान्य रूप से भोजन करने और बोलने में कोई कठिनाई नहीं होती।

Screenshot 2025 0205 193919


उन्होंने बताया कि पहले इस तरह के उपचार के लिए मरीजों को शहरों से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब हिमालयन डेंटल सेंटर अल्मोड़ा में यह सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे न केवल मरीजों को आराम मिला है, बल्कि उन्हें समय और पैसे की भी बचत होती है। यह तकनीक मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है जिनकी हड्डी की स्थिति बहुत कमजोर हो चुकी होती है और जिन्हें लंबे समय तक इलाज के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता।
उन्होंने बताया कि हिमालय डेंटल में डेंटल OPG (ऑर्थोपैंटोग्राम) और डिजिटल डेंटल एक्स-रे जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। ये उपकरण दांतों और जबड़े की स्थिति का सही मूल्यांकन करने में मदद करते हैं, जिससे डॉक्टर को सटीक निदान करने में सहायता मिलती है। डिजिटल इंप्रेशन तकनीक के द्वारा, मरीज के दांतों का सटीक रूप में आकलन किया जाता है, जिससे इंप्लांट लगाने की प्रक्रिया और भी सरल और सटीक हो जाती है।

Leave a Reply