अल्मोड़ा:: पीएमश्री जीबी पंत राजकीय इण्टर कॉलेज खूँट का प्रथम वार्षिकोत्सव ‘स्वस्त्ययनम्’
हर्षोत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, एवं विशिष्ट अतिधि अटल उत्कृष्ठ पीएमश्री राइका अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा 6 की छात्रा अक्षिता द्वारा अत्यन्त सुरीली आवाज में गीत प्रस्तुत किया गया।
कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं द्वारा उत्तराखण्डी झोड़ा नृत्य सभी के द्वारा सराहा गया। सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र नन्दा राजजात यात्रा का मंचन रहा जिसमें कक्षा 10, 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार अभिनय किया गया। फैंसी जैस शो में छोटे बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विगत वर्ष में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त NMMS छात्रवृत्ति में चयनित छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिधि द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द बिष्ट द्वारा वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुये बताया
गया कि पीएमश्री योजना में सम्मिलित किये जाने के बाद से विद्यालय निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने बताया कि पी० एम. श्री. विद्यालय प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है और पीएमश्री विद्यालय नई शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से अंगीकृत एवं आत्मसात करते हैं। वर्तमान में 21 वीं सदी के कौशल विकसित करने के लिये विद्यालय में बैग लैस डे, समर कैम्प, साइन्स, मैथ्स सर्किल्स के अलावा इको क्लब, गीन स्कूल क्लब इत्यादि की स्थापना की गई है। आनन्दम् एवं कौशलम के ज़रिये विद्यार्थियों को आधुनिक मूल्यपरक शिक्षा प्रदान की जा रही है।
अपने समापन सम्बोधन में मुख्य अतिधि द्वारा कार्यक्रम में शिरकत करने वाले समस्त हाय-छात्राओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। उन्होंने NMMS एवं अन्य छात्रवृत्तियों की जानकारी भी दी गई और शिक्षकों को छात्र-छायाओं को प्रेरित करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम में माधो सिंह बिष्ट, सावन कुमार ने भी छात्रों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक रौतेला, प्रांजलि भट्ट, वर्षा बिष्ट, हर्षिता पाण्डे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनिल पाण्डे, अनिल ओझा, संजय कोहली, शम्भू प्रसाद, भगवती पपने, शोभा नगरकोटी, भास्कर तिवारी, जगदीश मर्तोलिया, smc अध्यक्ष विक्रम सिंह, PTA अध्यक्ष सुन्दर भोज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।