उप निरीक्षक कैलाश जोशी 39 वर्ष 9 महीने की सेवा की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए है। आज यहां आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने उनके सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए सम्मानित करने के साथ ही उन्हे विदाई दी।
पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ओशिन जोशी ने पुलिस लाईन अल्मोड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त हो रहे उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी को भावभीनी विदाई दी गयी।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक ओशिन जोशी ने पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठता, मेहनत व लगन से दी गयी सेवाओं की सराहना करते हुए कैलाश जोशी को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पुलिसकर्मियों ने उनके सपरिवार स्वस्थ रहने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे विदाई दी। विदाई समारोह में अयूब अली प्रभारी प्रतिसार,मोहित कुमार, हर्ष सिंह,दामोदर कापड़ी,राजेन्द्र प्रसाद,पवन कुमार, राजेन्द्र कोरंगा आदि मौजूद रहे।