बड़ी खबर (Almora)- शहीद सूरज सिंह भाकुनी के भाई को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम ने दी सहमति

अल्मोड़ा, 04 फरवरी 2021अल्मोड़ा Almora जिले के भनोली तहसील के पालड़ी गांव निवासी वीर शहीद सूरज सिंह भाकुनी के भाई को राज्य सरकारी नौकरी देगी।…

Almora sahid suraj singh bhakuni

अल्मोड़ा, 04 फरवरी 2021
अल्मोड़ा Almora जिले के भनोली तहसील के पालड़ी गांव निवासी वीर शहीद सूरज सिंह भाकुनी के भाई को राज्य सरकारी नौकरी देगी। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सहमति दे दी है।

Almora Breaking— खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

सैनिक कल्याण विभाग की ओर से जिलाधिकारी अल्मोड़ा कार्यालय में शहीद आश्रित के लिए समूह ‘ग’ में सेवायोजित किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से इस प्रस्ताव को शासन को भेजा गया।

मुख्यमंत्री ने शहीद सूरज सिंह के अविवाहित भाई चंदन सिंह भाकुनी को मृतक आश्रित के रूप में सरकारी नौकरी दिए जाने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।

Almora- नगर कांंग्रेस (Congress) ने किया बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन

बताते चले कि 8 कुमाऊं में तैनात शहीद सूरज सिंह भाकुनी 1 दिसंबर 2018 को जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में युद्धाभ्यास के दौरान शहीद हो गए थे। शहीद सूरज के पिता नारायण सिंह गांव में ही खेती बाड़ी करते है। उनके छोटे बेटे चंदन सिंह भाकुनी ग्रेजुएट है। फिलहाल वह घर में ही है। शहीद सूरज की मां सीता देवी गृहणी है।

Gopal Babu Goswami Ki 79 Vi Jyanti

सूरज भर्ती होने के 4 साल बाद वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस दौरान उनकी उम्र महज 21 वर्ष थी। सूरज के शहीद होने के छह माह बाद उनकी इकलौती बहन राधा का विवाह हुआ। शहीद होने से कुछ समय पहले सूरज छुट्टी पर घर आए थे। इसी दौरान वह अपनी बहन का रिश्ता भी तय कर गए थे।

Almora- 12 उद्यमियों के आवेदनों को डीएम की स्वीकृति

शहीद सूरज के दादा स्व. हर सिंह भाकुनी भी सेना से रिटायर्ड थे। उन्होंने भारत-पाक युद्ध में भी हिस्सा लिया था। सूरज को अपने दादा से ही सेना में जाने की प्रेरणा मिली थी।

सूरज सिंह परिवार में कमाने वाले इकलौते सदस्य थे। सरकार के इस कदम के बाद शहीद सूरज के परिजनों में एक नई आश जगी है। शहीद सूरज के पिता नारायण सिंह, माता सीता देवी, भाई चंदन सिंह समेत समस्त परिजनों व क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया समेत जिला सैनिक कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

Almora- डा. शमशेर स्मृति (Dr. Shamsher smriti) जयंती समारोह आज