अल्मोड़ा, 09 मार्च 2021
अल्मोड़ा (Almora)। संजीवनी संस्था द्वारा संचालित एसबीआई ग्राम सेवा योजना के तहत ग्राम नैल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस साल की थीम ‘नेतृत्व में महिलाएं, कोविड -19 में एक समान स्तर हासिल करना’ रही। कार्यक्रम में थीम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता के विजेताओं, बेबी डिलीवरी सेंटर में काम करने वाली एएनएम गीता देवी एवं कविता देवी तथा आजीविका के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े…
Almora Breaking- ग्रामीण का शिकार करने वाला आदमखोर गुलदार ढेर
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गीता देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष नैल शांति देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष मल्लि बाखली पुष्पा देवी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया गया।
कार्यक्रम संजीवनी संस्था के प्रबंधक डॉ. केएस रावत और ग्राम सेवक हेम चंद्र सिंह ने सहयोग किया गया इस मौके पर कई महिलाएं मौजूद थी।
कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos