अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन की शुरुआत मुख्य अतिथी राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोडा प्रकाश जोशी, पद्मश्री यशोधर मठपाल व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनीता शेखर लरखचौरा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलन के साथ की।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा साथ स्वागत गीत एवं शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुती दी गयी, चित्रकला प्रदर्शनी में लोगो द्वारा पद्मश्री यशोधर महपाल की कला चित्रकला को खरीदा जा रहा है। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व व्यापार संघ के अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, हेम तिवाड़ी , सुनील चौहान,पारितोष जोशी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा उप्रेती एवं गीता पंत ने संयुक्त रूप से किया।