Almora breaking- अल्मोड़ा पहुंचे सीएम का विरोध कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा Almora आगमन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने यहां पशु चिकित्सालय के पास रोक दिया। यूथ…

Almora pahuche cm, virodh kr rhe youth congress

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा Almora आगमन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने यहां पशु चिकित्सालय के पास रोक दिया।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता यहां पोस्ट आफिस के पास एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में काॅलेज गेट की ओर जाने लगे। मुख्यमंत्री होश में आओ, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करो जैसे नारे लगा रहे थे।

यहां देखे वीडियो

अल्मोड़ा में सीएम दौरे के बीच youth congress का विरोध, की नारेबाजी@uttranews

Almora- वरिष्ठ कांंग्रेस नेत्री बीना स्टीफन के निधन पर जताया शोक


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद एसएसजे कैंपस में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में भाग लेने के लिये जाना था और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता उनके विरोध के लिये वहां जा रहे थे तो उन्हे वहां मौजूद पुलिस बल ने पशु चिकित्सालय के पास रोक दिया। मुख्यमंत्री सोबन सिंह जीना परिसर पहुंचने के बाद ही उन्हें वहां से जाने दिया।

अल्मोड़ा- जिला विकास प्राधिकरण (DDA)को लेकर सीएम ने कही यह बड़ी बात@uttranews

इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवायें बदहाल है और आये दिन उचित इलाज के अभाव में गर्भवती महिलायें दम तोड़ रही है। कहा कि मुख्यमंत्री आज अल्मोड़ा आये है और वह उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये अनुरोध करने आये थे लेकिन पुलिस बल ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया।

Almora-एनटीडी-बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग, आंदोलन की चेतावनी


विरोध प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, धीरेन्द्र गैलाकोटी, विपुल कार्की, जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, पूर्व छात्र संघ सचिव आशीष पंत, नितिन रावत, विक्रम नेगी, पवन कैड़ा, दिनेश नेगी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/