अल्मोड़ा नंदादेवी मेला:: उत्साह और जयकारे के बीच नंदादेवी पहुंचे केले के खाम

Almora Nanda Devi Fair: Kadli vriksha reached Nanda Devi amid enthusiasm and cheering. अल्मोड़ा:: मॉं नन्दा सुनन्दा की प्रतिमा निर्माण के लिए कदली वृक्ष(केले का…

Screenshot 2024 0910 202500


Almora Nanda Devi Fair: Kadli vriksha reached Nanda Devi amid enthusiasm and cheering.

अल्मोड़ा:: मॉं नन्दा सुनन्दा की प्रतिमा निर्माण के लिए कदली वृक्ष(केले का पौधा) को पूरे उत्साह के साथ नंदा देवी मंदिर लाया गया।मंगलवार को सुबह कदलीवृक्ष मंदिर तक लाए गए।


इस बार कदली वृक्ष ग्राम रैलाकोट से लाए गए, जहां मंदिर के पुजारियों के मंत्रोच्चार के साथ कदली वृक्षों को निकालकर परंपराओं के साथ मंदिर तक लाया गया।इस दौरान महिलाएं मंगल परिधानों के साथ पहुंची थी जहां उन्होंने मंगलगीतों के माध्यम से कदली वृक्षों का स्वागत किया गया अब पूरे विधि विधान के‌ साथ नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं का निर्माण किया जाएगा।