अल्मोड़ा जिले में 4 बजे तक 49.38 प्रतिशत रहा मतदान
अल्मोड़ा। नगर निकाय चुनावों में मतदान का प्रतिशत धीरे धीरे बढ़ रहा है।
शाम 4 बजे तक अल्मोड़ा नगर पालिका चुनावों में 45़37 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। शाम 4 बजे तक 11004 लोग अपने मत डाल चुके थे। इनमें से 5555 पुरूष और 5449 महिलाए वोट दे चुके थे।
रानीखेत की चिनियानौला नगर पालिका सीट के लिये 69.57 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। 4 बजे तक कुल 1308 लोग वोट दे चुके थे। जिसमे 632 पुरूष और 676 महिलायें शामिल थी।
शाम 4 बजे तक भिक्यासैन नगर पंचायत चुनाव में 59.36 प्रतिशत लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। कुल 1709 लोग वोट दे चुके थे। जिसमे 885 पुरूष् और 824 महिलायें शामिल है।
शाम 4 बजे तक द्धाराहाट नगर पंचायत चुनाव में 61.88 प्रतिशत लोग वोट दे चुके थे। कुल 1513 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। 726 पुरूष और 787 महिलाये वोट दे चुकी थी। शाम पांच बजने के बाद भी लोगों की लंबी कतारे देखी गयी। शाम 7 बजे के बाद ही मतदान का पूरा आंकड़ा मिलने की उम्मीद हैै।