अल्मोड़ा: नगर निगम चुनाव के नतीजों में कई वार्डों से रोचक परिणाम सामने आए हैं। सेलाखोला वार्ड से वंदना वर्मा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा को हराकर बड़ी सफलता हासिल की।
अन्य वार्डों के परिणाम:
बद्रेश्वर वार्ड से जानकी पांडे विजयी हुई हैं।
डुबकिया वार्ड से अंजू बिष्ट ने जीत दर्ज की है।
एनटीडी वार्ड से राधा मटियानी विजयी रहीं।
चंपानौला वार्ड से पूनम त्रिपाठी ने जीत हासिल की।
हीराडुंगरी वार्ड से सौरभ वर्मा विजयी हुए हैं।
चुनावी परिदृश्य:
अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में कुल 16,457 मतदाताओं ने मतदान किया। अब तक के नतीजों में कांग्रेस, निर्दलीय और भाजपा के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली है। मेयर पद और अन्य प्रमुख वार्डों के नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है।
अल्मोड़ा नगर निकाय चुनाव में राम शिला वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार नवीन आर्या ने नगर निगम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, हीराडुंगरी वार्ड से एकता वर्मा ने जीत दर्ज की है।
नगर निगम चुनाव में कुल 16,457 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अब तक के नतीजों से यह साफ हो गया है कि इस बार का चुनाव कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर वाला रहा है।
मतगणना के शुरुआती चरण में पोस्टल बैलेट के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें भाजपा ने बढ़त हासिल की है। भाजपा को पोस्टल बैलेट में 13 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 8 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा, 3 मत अवैध घोषित कर दिए गए और 1 मत नोटा के पक्ष में गया।
नगर निगम अल्मोड़ा के लिए 23 जनवरी को हुए चुनाव में कुल 16,457 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसमें 8,003 महिलाएं, 8,452 पुरुष और 2 अन्य वर्ग के मतदाता शामिल थे। मतदान का प्रतिशत 62% रहा था।
कड़ी टक्कर
नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। वहीं, पार्षद पद के लिए 150 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम:
मतगणना केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात है और हर टेबल पर 40 कर्मचारी मतगणना में जुटे हुए हैं। शुरुआती रुझान आने के साथ ही प्रत्याशी और समर्थकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
चुनाव के नतीजे आने तक सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि अल्मोड़ा नगर निगम की कमान किसके हाथ जाएगी।