अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी की माता पार्वती तिवारी का निधन हो गया है। वह 97 वर्ष की थी और वृद्धावस्था के चलते कई दिन से अस्वस्थ चल रही थी। आज शाम 4 बजे उन्होने अपने बड़े पुत्र प्रकाश तिवारी के आवास में अंतिम सांस ली।
उनकी अंतिम यात्रा कल 3 जून शनिवार की सुबह 8 बजे खटीमा स्थित आवास से बनबसा मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी। विधायक मनोज तिवारी की माता के निधन पर पूर्व सीएम हरीश रावत,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,विधायक मदन बिष्ट,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज,पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पाण्डे,त्रिलोचन जोशी,मनोज सनवाल,केवल सती,तारा चंद्र जोशी ने शोक व्यक्त किया है।